Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

RNS INDIA NEWS 12/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-11 at 3.33.39 PM

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली के साथ हुई। विद्यालय परिसर से बाजार होते हुए नारों के साथ विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा भव्य रैली निकाली गई। तत्पश्चात प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नव प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुसयूनि ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाल्यों के उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी विषयों के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा पूरे मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य कराया जाता है। अपने संबोधन में अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कांडपाल ने बताया की विद्यालय में हरियाली युक्त वातावरण, साज-सज्जा युक्त कक्षा कक्ष, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की नवनिर्मित प्रयोगशाला एवं अत्याधुनिक अटल टिंकरिंग लैब है। इसके साथ ही NCC, NSS व स्टैण्डर्ड क्लब की सुविधा भी है। भूतपूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र बिष्ट ने विद्यालय के उत्तम शैक्षणिक माहौल की प्रशंसा की एवं विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालय में 30 नए विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है एवं प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि पूर्व में विद्यालय के कई विद्यार्थियों का चयन भारत सरकार की इंस्पायर योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन के लिए हुआ है एवं कई पूर्व-छात्र वैज्ञानिक, सेना में उच्च अधिकारी, इंजीनियर, पुलिस तथा अन्य विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता एवं अटल टिंकरिंग लैब इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया कि GIC अल्मोड़ा एलुमनाई द्वारा हर वर्ष निर्धन एवं मेधावी छात्र छात्राओं को आकर्षक छात्रवृतियां प्रदान की जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, 3D प्रिंटिंग जैसी 21वीं सदी के कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय के प्रवक्ता संजय पांडे ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षक प्रमोद पांडे ने अभिभावकों से समय-समय पर विद्यालय आकर अपने पाल्यों की प्रगति की जानकारी लेने को कहा। शिक्षिका सुनीता बोरा ने बताया कि विद्यालय में पठन-पाठन के अतिरिक्त बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ कपिल नयाल, संजय पांडे, टी डी भट्ट, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, मोनिका जोशी, कविता जोशी, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, भगवत बगड़वाल, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, हिमांती टम्टा, संजय मेहता, विक्रम, हरीश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ कपिल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो लोगों से मोबाइल छीनकर बाइक सवार फरार, केस दर्ज
Next: कुमाऊं कमिश्नर ने जीएसटी चोरी के सामान को किया जब्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.