Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • राइंका चमकोट की छात्रा पूनम का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
  • रुद्रप्रयाग

राइंका चमकोट की छात्रा पूनम का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिले के दूरस्थ क्षेत्र के राइंका कालेज चमकोट की छात्रा पूनम का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय परिवार व क्षेत्रीय जनता ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही पूनम की इस कामयाबी पर छात्रा को सम्मानित किया। इण्टर कालेज चमकोट की कक्षा 12वीं की छात्रा पूनम ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए स्थान बनाया है। पूनम की इस सफलता उन्हें राइंका चमकोट में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय सहित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों ने भी भागीदारी करते हुए छात्रा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पूनम के साथ ही उनके कोच व्यायाम शिक्षक हरीश विष्ट, अध्यापिका कुशला बगवाड़ी को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान जसोली अर्चना देवी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर व्यायाम शिक्षक हरीश विष्ट सहित समस्त विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि बच्चों की प्रतिभा को परखा जाए और उन्हें उचित दिशा दी जाए तो कामयाबी जरूर हासिल होती है। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित किया जाए तो दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवनेश प्रसाद भट्ट ने अन्य छात्र छात्राओं को भी पूनम से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने व्यायाम शिक्षक हरीश विष्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पूनम ने विद्यालय ही नहीं बल्कि जनपद का नाम भी रोशन किया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि छात्रा को आगे की तैयारी के लिए जनपद स्तर से खेल सामग्री व अन्य प्रोत्साहन दिया जाय। इस मौके पर विद्यालय शिक्षक, कर्मचारी सहित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 साल तक के सभी बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि उन्मूलन की दवा
Next: 306 टिन लीसे के साथ वाहन चालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.