Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर से नकदी-जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
  • हरिद्वार

घर से नकदी-जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन पति द्वारा दिए गए जेवर, कपड़ों के अलावा घर में रखी नकदी व सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। महीनों ढूंढने के बाद पता चलने पर उसके पति ने दरगाहपुर की युवती सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसएसपी हरिद्वार से मामले की शिकायत की है।

सुल्तानपुर का नूर मौहम्मद गांव के एक व्यक्ति के पास काम करता है। इसी साल दरगाहपुर के व्यक्ति ने लक्सर के लक्सरी मौहल्ले में अपने परिचित परिवार की युवती से उसकी शादी कराने का वादा किया। उसने लक्सर में उसे एक लड़की को दिखाया तो नूर मौहम्मद तैयार हो गया। इस पर उसने नूर मौहम्मद से उसके गहने, कपड़े बनवाने के लिए 90 हजार रुपये ले लिए। बाद में खड़ंजा कुतुबपुर की मस्जिद में दोनों का निकाह हुआ और पति पत्नी सुल्तानपुर चले गए।

पत्नी 8 साल के बच्चे को भी अपने साथ ले आई। पूछने पर उसे अपना भतीजा बताया। करीब दस दिन बाद नूर मौहम्मद काम करके लौटा तो पत्नी व बच्चा गायब थे। साथ ही उसके गहने, कपड़े और घर की नकदी व कीमती सामान भी लापता मिला। नूर मौहम्मद ने लक्सरी में जाकर जानकारी ली। महीनों बाद पता चला कि उक्त युवती लक्सरी की नहीं बल्कि दरगाहपुर के उसी व्यक्ति की बेटी है।
लक्सरी में उसकी शादी हुई थी। पति से बेटा होने के बाद वह लड़कर मायके में रह रही है। नूर मौहम्मद ने उसके पिता से संपर्क किया तो उसने अपने बेटे संग मिलकर उससे मारपीट की। नूर मौहम्मद की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके अधिवक्ता चौधरी भूपसिंह ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायती पत्र भेजकर दरगाहपुर की युवती, उसके पिता व भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटी के अपहरण का विरोध करने पर पिता को बेरहमी से पीटा, हायर सेंटर रैफर
Next: विवाहिता को भेजे अश्लील मैसेज, मना करने की पर पिता व भाईयों से मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.