Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेटी के अपहरण का विरोध करने पर पिता को बेरहमी से पीटा, हायर सेंटर रैफर
  • हरिद्वार

बेटी के अपहरण का विरोध करने पर पिता को बेरहमी से पीटा, हायर सेंटर रैफर

RNS INDIA NEWS 06/10/2021
rns featured image new

रुड़की।  लक्सर के लक्सर गांव में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। किशोरी के पिता ने विरोध किया तो उनके सिर में सरिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लक्सर गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती शाम उनके परिवार के लोग घर के भीतर बैठकर खाना खा रहे थे।
इसी दौरान लाठी, डंडे और सरिए लेकर चार लोग उनके घर के भीतर घुस आए और उसकी नाबालिग बेटी को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे। महिला के पति ने उनका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इस पर उन्होंने महिला के पति के सिर पर सरिए से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे महिला के पति गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इस दौरान शोर सुनकर पड़ोसी आए तो हमलावर भाग गए। इसके बाद परिजन घायल को लक्सर के सरकारी अस्पताल लाए।
लक्सर से उन्हें हरिद्वार व हरिद्वार से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया। रात को परिजन उन्हें भर्ती कराने एम्स पहुंचे तो वहां से भी उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायल को चंडीगढ़ ले जाकर पीजीआई में भर्ती कराया गया। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी आदिल व शकील पुत्रगण ताज मोहम्मद, सोनू पुत्र नसीब खां निवासीगण रायपुर तथा शमशाद निवासी संतविहार कालोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुआ के बेटे ने की ममेरे भाई की सगाई तुड़वाने के कोशिश
Next: घर से नकदी-जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.