Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर में घुसकर हमला, तीन घायल
  • हरिद्वार

घर में घुसकर हमला, तीन घायल

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

रुड़की। सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में तीन को चोट लगी, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेडिकल कराने के बाद घायल पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। सुल्तानपुर निवासी मेहरबान की अपने पड़ोसी सगीरा के परिवार से रंजिश चल रही है। गत दिवस सगीरा की मेहरबान से हल्की कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका बीच बचाव करा दिया और दोनों अपने घर चले गए। आरोप है कि देर शाम मेहरबान के परिवार के लोग घर के आंगन में अलाव जलाकर ताप रहे थे। तभी सगीरा अपने तीन बेटों के साथ लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया और अलाव ताप रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमले में मेहरबान का चचेरा भाई तहसीन धारदार हथियार लगने से घायल हो गया। उसे बचाने आए मेहरबान के बेटे समीर व भतीजे उस्मान को भी चोट लगी। शोरगुल सुन लोग इकट्ठे हए तो हमलावर भाग गए। इसके बाद परिजनों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने समीर व उस्मान को तो मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया। जबकि तहसीन को गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में इलाज के बाद मेहरबान ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर आरोपी सगीरा व उसके बेटे तसलीम, आदिल व परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही हे। जांच में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची की हालत नाजुक
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में दो नाबालिग लापता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.