Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर में अवैध रूप से पशु वध करते आरोपी को दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

घर में अवैध रूप से पशु वध करते आरोपी को दबोचा

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। गोवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने एक गांव में दबिश देकर घर के भीतर पशु का वध करते एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मांस बरामद कर चिकित्सीय परीक्षण कराया और उसके बाद मांस को नष्ट कर दिया गया। टीम ने मौके से औजार भी जब्त कर लिए।
शनिवार सुबह लगभग 4.50 बजे टीम प्रभारी एसआई तेज कुमार ने मुखबिर की सूचना पर गौरीखेड़ा गांव में साबिर के घर दबिश दी। टीम के अनुसार साबिर के घर में अवैध रूप से पशु का वध करते हुए उसे दबोचा लिया जबकि उसके साथी लईक व कयूम पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से करीब 45 किग्रा प्रतिबंधित मांस बरामद किया और पशुवध में प्रयुक्त एक लकड़ी का गुटका, एक तराजू, दो बाट, एक कुल्हाड़ी, एक चौपर, दो छूरी आदि औजार जब्त कर लिए।
टीम ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को मौके पर बुलाया। डॉ. सिंह ने परीक्षण कर गोवंशीय पशु का मांस होने का संदेह जताया और नमूने लिए। इस पर टीम आरोपी साबिर को कोतवाली ले आई और तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। टीम प्रभारी तेज कुमार ने बताया कि बरामद मांस का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे नष्ट कर दिया। टीम में कांस्टेबल दीपक सिह, राजकुमार, कुन्दन खन्ना, पवन कुमार, जीवन कुमार व चालक रविन्द्र सिंह थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला बदर को जिले में देखे जाने पर मुकदमा
Next: हल्द्वानी मार्ग पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.