Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घंटों बिजली गुल रहने से पानी को तरसे लोग
  • हरिद्वार

घंटों बिजली गुल रहने से पानी को तरसे लोग

RNS INDIA NEWS 27/09/2022
rns featured image new

रुड़की।  मंगलवार को रुड़की में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक तरफ जहां बिजली संकट से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी ओर करीब पांच हजार की आबादी पानी के लिए तरसी। लोगों को मजबूरन एक-दूसरे के घरों से जरूरत के हिसाब से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोग हैंडपंप से भी पानी लेकर आए। रुड़की में जल संस्थान के पास हजारों लोगों की प्यास बुझाने का जिम्मा है। करीब दस से अधिक नलकूपों से पानी की सप्लाई होती है। इसके अलावा कई बड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नलकूप से सीधा ओवरहेड टैंक के बाद घरों में सप्लाई होती है। मंगलवार को सोलानीपुरम बिजली घर का शटडाउन रहा। इस दौरान लोगों को बिजली संकट के साथ पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। सिविल लाइंस क्षेत्र, पड़ाव, सोलानीपुरम और आदर्श नगर आदि इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक पानी नहीं आ पाया। जिस वजह से लोग परेशान रहे। गांधी वाटिका में दो ओवरहैड टैंक और पड़ाव के एक ओवरहैड टैंक में पानी की सप्लाई नहीं होने से टैंक खाली रहे। विभिन्न क्षेत्रों में पानी की किल्लत की समस्या को लेकर जल संस्थान के कर्मचारियों के दिन भर फोन घनघनाते रहे। शादाब आलम, सतीश नेगी, पूजा यादव, आरोही रावत और शुभम गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि आदर्श नगर और सिविल लाइंस में पानी की किल्लत से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर का खाना बनाने से लेकर आम जरूरतों के लिए उन्हें पानी नहीं मिल पाया। अपर सहायक अभियंता हिमांशु त्यागी ने बताया कि बिजली कटौती के कारण गांधी वाटिका और पड़ाव के ओवरहेड टैंक नहीं भर पाए। इसके अलावा आदर्श नगर में लगे नलकूप नहीं चले। जिस वजह से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को दी पर्यटन को बढ़ावा देने की जानकारी
Next: विधानसभा में बैकडोर भर्तियों की निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, 40 को दिए सेवा समाप्ति पत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.