Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • घनसाली में कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • पौड़ी

घनसाली में कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

रोजमेरी और ऑरेगेनो की खेती रोजगार का बेहतर विकल्प

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के वानिकी एवं प्राकृतिक संसाधन विभाग के तत्वावधान में सुनहरीगाड़ घनसाली में जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की हिमालयन बायोरिसोर्स परियोजना के अर्न्तगत कृषक समूहों के माध्यम से रोजमेरी एवं ऑरेगेनो का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन से स्वरोजगार विकसित करने हेतु कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर हिमालयन बायो रिसोर्स परियोजना के मुख्य सलाहकार डा. मो. असलम की उपस्थिति में गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं भिलंगना वैली फामर्स प्रोड्यूसर कंपनी लि. टिहरी के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। डा. असलम ने बताया कि यह भारत सरकार की एक अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। जिसमें संगध पौधों के व्यवसायिक उत्पादन द्वारा देश में सुगन्धित तेलों पर विदेशों से आयात की निर्भरता को समाप्त कर इस दिशा में आत्मनिर्भर बनाना है। 100 करोड़ से अधिक की लागत की इस परियोजना का यह पहला चरण है जिसमें देश के हजारों किसानों को संगध पादप की व्यवासायिक स्तर की खेती से जोड़ा जाएगा। जिससे बड़े स्तर पर स्वरोजगार पैदा होंगे। रोजमेरी एवं ऑरगेनो के उत्पाद निर्माण इकाई का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को कच्चा माल बेचने के बजाय मूल्य वर्धित उत्पाद बनाने की और अग्रसर होना चाहिए। जिसके लिए गढवाल विवि की कार्ययोजना बहुत जल्द धरातल पर दिखने लगेगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अजीत कुमार नेगी, हर्बल विशेषज्ञ डा. जेएस बुटोला हर्बल उत्पाद निर्माण तैयार करने का तकनीकी प्रशिक्षण दिया। कहा गढ़वाल विवि कुलपति प्रो. अन्नपूर्ण नौटियाल के निर्देशन में स्थानीय प्राकृतिक संसाधनो पर आधारित ग्रामोद्योग को बढ़ावा देकर स्वरोजगार विकसित करने हेतू विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मौके परइमामी लि. कोलकत्ता के बायो रिसोर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रमेश उनियाल, झंडु फाउन्डेशन के डा. विनोद कुमार बिष्ट, प्रो. आरएस नेगी, भगवती नौटियाल, जेएस पयाल, सतीश बडोनी, प्रिया बंसल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर गरमाई ऋषिकेश में राजनीति
Next: अपहरण के दोषी को 3 साल का कारावास

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.