Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर गरमाई ऋषिकेश में राजनीति
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों पर गरमाई ऋषिकेश में राजनीति

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा व भर्ती घोटालों और बैक डोर हुई भर्ती के सभी दोषियों को बर्खास्त करने की मांग

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटालों और विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्तियों के मामलों को लेकर ऋषिकेश में राजनीति गरमा रही है। इन मुद्दों पर एकजुट हुए विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चेताया कि दोषियों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। गुरुवार को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर कोयलघाटी तिराहे के पास विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग एकत्रित हुए और अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने, भर्ती घोटालों और विधानसभा में बैक डोर से हुई भर्ती के सभी दोषियों को बर्खास्त कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। धरने पर डटे लोगों ने भाजपा सरकार को अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटालों में आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे आमजन खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आंदोलनरत लोगों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वीआईपी मेहमानों के नामों का खुलासा नहीं होने पर भी आक्रोश जताया। एक स्वर में वीआईपी मेहमानों को चिह्नित कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। बताया कि आंदोलन को सक्रिय बनाए रखने के लिए न्याय संघर्ष समिति बनाई गई है। मौके पर कुसुम जोशी, जयेंद्र रमोला, सरोजनी थपलियाल, कमला, राकेश मियां, राजेंद्र गैरोला, मदन मोहन शर्मा, भगवान सिंह पवार, लक्ष्मी बुडाकोटी, विजयपाल रावत, बृजपाल राणा, चंदन सिंह पवार, गौरव राणा, दीपक जाटव, संजय सिल्सवाल, सन्नी प्रजापति , सुरेंद्र नेगी, धमेंद्र गुलियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डालनवाला समिति ने महिलाओं को बांटी साड़ी
Next: घनसाली में कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.