Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • घनी बस्तियों में तब्दील राजस्व क्षेत्रों में बनेंगे सिविल पुलिस के थाने
  • उत्तराखंड

घनी बस्तियों में तब्दील राजस्व क्षेत्रों में बनेंगे सिविल पुलिस के थाने

RNS INDIA NEWS 06/02/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों में भी अब सिविल पुलिस का दायरा बढ़ाया जाएगा। जहां भी सरकार को लगेगा कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए थाने खोलने की जरूरत है वहां इनकी स्थापना की जाएगी। विशेषकर ऐसे राजस्व क्षेत्र जो अब घनी बस्तियों में तब्दील हो गए हैं वहां प्राथमिकता के आधार पर थाने खोले जाएंगे।
उत्तराखंड में कुल 13 जिलों में से नौ जिले पर्वतीय व चार जिले मैदानी हैं। इनमें तकरीबन 60 फीसद हिस्सा राजस्व पुलिस और शेष 40 फीसद सिविल पुलिस के अंतर्गत आता है। सभी पर्वतीय जिलों में अधिकांश क्षेत्र राजस्व क्षेत्र हैं। ब्रिटिश काल में यहां पटवारी पुलिस यानी राजस्व पुलिस की व्यवस्था लागू की गई थी। इस व्यवस्था के अनुसार यहां पटवारियों को पुलिस के समान अधिकार दिए गए। राजस्व क्षेत्रों में होने वाले अपराध की जांच भी राजस्व पुलिस ही करती है।
अंग्रेजों के जमाने की यह व्यवस्था प्रदेश में अब भी प्रभावी है। प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में पर्वतीय क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इसका एक कारण पर्वतीय क्षेत्रों का तेजी से होता विकास भी है। दरअसल, जैसे-जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में बस्तियां घनी हो रही हैं तो यहां जनसंख्या बढ़ रही हैं। ऐसे में आपराधिक छवि के लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों में राजस्व पुलिस हथियारों व उपकरणों की कमी के कारण प्रभावी साबित नहीं हो पा रही है। नतीजतन ऐसे अपराधों की जांच सही तरीके से नहीं हो पाती।
गंभीर अपराधों के मामले सिविल पुलिस को ही सौंपे जाते हैं। इसे देखते हुए एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राजस्व कर्मचारियों से पुलिस का काम न लेते हुए यहां सिविल पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए थे। सरकार ने इस पर असमर्थता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। वहां मामला विचाराधीन है। हालांकि, सरकार ने जरूरत के हिसाब से थाने खोलने से परहेज नहीं किया है। अब पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर नए थाने का गठन करने की कवायद भी शुरू हो गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पुलिस अधिकारियों के संग हुई बैठक में इस पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि जरूरत के हिसाब से धीरे-धीरे राजस्व क्षेत्रों में सिविल पुलिस की तैनाती की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मोटरसाइकिल से गांजे की तस्करी कर रहे 3 व्यक्ति गिरफ्तार
Next: महिला कर्मियों को गर्भवस्था की सूरत में मिली ऑफिस न आने की छूट समाप्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.