Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महिला कर्मियों को गर्भवस्था की सूरत में मिली ऑफिस न आने की छूट समाप्त
  • उत्तराखंड

महिला कर्मियों को गर्भवस्था की सूरत में मिली ऑफिस न आने की छूट समाप्त

RNS INDIA NEWS 06/02/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमण की डर से राज्य के सरकारी कार्यालयों में तैनात महिला कर्मियों को गर्भवस्था की सूरत में मिली ऑफिस न आने की छूट समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही 10 साल से कम उम्र के बच्चों वाली महिला कर्मचारियों के लिए भी अब नियमित रूप से अस्पताल आना अनिवार्य कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संदर्भ में आदेश किए गए हैं।
विदित है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने गर्भवती महिला कर्मियों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों वाली महिला कर्मियों को अपरिहार्य स्थिति में ही ऑफिस आने की व्यवस्था की थी। ऐसी महिला कर्मियों को एक तरह से ऑफिस न आने की छूट दी गई थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने के बाद अब सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है। अब महिला कर्मचारियों को भी सामान्य दिनों की भांति नियमित रूप से ऑफिस आना अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद अब सोमवार से सभी महिला कर्मचारियों के लिए पूर्व की भांति अपने कार्यालय में हाजिरी देनी होगी। कोरोना संक्रमण की वजह से यह स्थिति तकरीबन सात महीने रही और बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी संक्रमण के खतरे को देखते हुए ऑफिस नहीं गई। हालांकि अन्य महिला कर्मचारी सामान्य कर्मचारियों की भांति नियमित रूप से कार्यालय जाती रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घनी बस्तियों में तब्दील राजस्व क्षेत्रों में बनेंगे सिविल पुलिस के थाने
Next: दो आउट सोर्सिंग कर्मियों के आत्मदाह के प्रयास से मचा हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.