Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घास काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ दंगल, दो महिलाओं को घर में घुसकर पीटा
  • ऊधम सिंह नगर

घास काटने को लेकर दो पक्षों में हुआ दंगल, दो महिलाओं को घर में घुसकर पीटा

RNS INDIA NEWS 08/05/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बिना अनुमति के खेत से घास काटने को लेकर बन्नाखेड़ा क्षेत्र में दंगल हो गया। यहां हुए विवाद में दो महिलाओं को अन्य महिलाओं व पुरूषों ने बुरी तरह मारा पीटा जिसमें दोनों महिलायें घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने दोनों महिलाओं को बचाया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब मारपीट करने वाली दो महिलाओं समेत 6 लोगों पर केस दर्ज हो गया है। ये घटना बीते मंगलवार की देर शाम की है। जानकारी के अनुसार ग्राम बन्नाखेड़ा में विद्या का खेत है। आरोप है मंगलवार को इनके खेत से लीलावती और उनके परिजन बिना अनुमति के घास काटने पहुंचे थे जिस पर विद्या ने मना किया तो इनके बीच कहासुनी हो गई। ये भी आरोप है कि देर शाम लीलावती, धर्मपाल, राजपाल, अजय, यशोदा तथा सोनू लाठी डंडे लेकर विद्या के घर जा घुसे तथा विद्या को पीटने लगे। विद्या की बहु सविता ने विरोध किया तो सविता को भी पीटा गया। आरोप लगाया कि ये लोग मारते पीटते हुए अपने घर तक ले गये। वहीं मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव कराया तथा इन लोगों ने देख लेने की धमकी दी। इस घटना में विद्या और सविता दोनों घायल हो गई। वहीं वहां मौजूद लोगों ने मारपीट की घटना मोबाईल में रिकॉर्ड कर ली जिसके बाद इसको सोशल मीडिया पर डाल दिया। वहीं विद्या के पुत्र चंद्रपाल ने बन्नाखेड़ा चौकी मे घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज विक्रम धामी ने बताया कि लक्ष्मण सिंह की तहरीर मिली थी जिसके बाद 2 महिलाओं समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी छात्रों को बेचने आया था गांजा, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा
Next: अधिकारी योजनाओं से ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका एवं आय संवर्धन पर फोकस करें

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.