Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लैंगिक भेदभाव की चुनौतियों से निपटना वर्तमान समय की अहम जरूरतः प्रो विजयारानी ढ़ौडियाल
  • अल्मोड़ा

लैंगिक भेदभाव की चुनौतियों से निपटना वर्तमान समय की अहम जरूरतः प्रो विजयारानी ढ़ौडियाल

RNS INDIA NEWS 19/12/2021
rns featured image new

ऑनलाईन महिला हिंसा, साइबर अपराध की घटनाओं एवं उपायों पर किया मंथन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एवं इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय बेबिनार के दूसरे दिन साइबर क्राइम, साइबर बुलीइंग, साइबर फिशिंग, ब्लूमिंग बढ़ती घटनाओं के कारणों एवं सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। यह वेबिनार का मुख्य विषय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑन जेंडर स्टडीज रखा गया है।
वेबिनार के दूसरे दिन सोबन सिंह जीना विवि की शिक्षासंकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष और शिक्षाविद् प्रो विजयारानी ढ़ौडियाल ने जेंडर रूढ़िवादिता, भेदभाव की चुनौतियों एवं कारणों पर वेबिनार में जुड़े प्रतिभागियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक सामाजिक अवसर एवं सामाजिक मानसिकता में ंपरिवर्तन नहीं आता महिला हिंसा, उत्पीड़न एवं असमानता बढ़ती ही जाएगी। उन्होंने बताया कि तमाम प्रकार की महिला हिंसा एवं शोषण के लिए नजदीकी रिश्तेदार की शामिल होता है। इसलिए इस प्रकार की घटनाएं सामने नहीं आ पाती है। बावजूद कई कानूनांे एवं प्रावधानों के होने के बाद भी महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी नहीं आ पा रहीं है। इसके लिए महिलाओं को भी जागरूक नहीं होना चाहिए वरन् पुरुषों को भी अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझकर इसे रोकने के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। शिक्षाविद् एवं वेबिनार की सह सहसंयोजक प्रो भीमा मनराल ने विभिन्न आयोगों में महिला सुरक्षा एवं प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। दूसरे दिन की संदर्भ दाता डॉ सुमन सूमी ने कार्यक्षेत्र में महिलाओं उत्पीड़न एवं शोषण की घटनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
संदर्भदाता डॉ सुमन ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सोशल सायइ्टों के माध्यम से साइबर अपराधी साइबर क्राइम, ठगी, ग्रूमिंग कर महिलाओं, किशोरियों को शिकार बना रहे है। उन्होंने उत्पीड़न से बचाव के कानूनी प्रावधानों, ऐप से मदद की भी जानकारी दी। बताया कि वर्तमान में रक्षा, हिम्मत आदि ऐप के माध्यम से महिलाएं कार्यक्षेत्र में होने वाले शोषण से बच सकती है। वेबिनार में डॉ रिजवाना सिद्दीकी, कार्यक्रम की समन्वयक डॉ संगीता पवार, कैहकशा खान, डॉ किरण सती, डॉ प्रीति सिंह, डॉ दीक्षा खंपा, डॉ दिनेश चंद्र कांडपाल, डॉ ममता कांडपाल, अर्चना गोयल,अर्चना सिंह, भावना गोस्वामी,भावना नकदली, दीक्षा पलड़िया, मनीषा पंत, माया जोशी, पूजा श्रीवास्तव, कमलेश सिंह, विदुषी जोशी सहित बीएड कॉलेजों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बीएड प्रशिक्षु ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज रुद्रपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी: अरोरा
Next: पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत ठिठुरा, इस साल टूटेंगे सर्दी के सारे रिकॉर्ड

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.