Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली
  • बागेश्वर

जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली

RNS INDIA NEWS 14/10/2020
default featured image

बागेश्वर। जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने नगर में बाइक रैली निकाली। कर्मचारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ हो रही दंडात्मक कार्रवाई का विरोध किया। सरकार पर उन्हें साजिशन फंसाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने अध्यक्ष पर लगाए मामलों को जल्द वापस लेने की मांग की। जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के मुख्य संयोजक केसी मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारी कार्यालयों में छुट्टी होने के बाद विकास भवन परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने सभा कर प्रांतीय अध्यक्ष मामले पर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। इसके बाद पांच बजे विकास भवन से गोमती पुल तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारे लगाए। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की जा रही जांच बंद नहीं की गई है। यह कर्मचारियों के साथ धोखा है। उन्होंने संगठन ने पदोन्नति में आरक्षणमुक्त व्यवस्था को मूलत: समाप्त करने, आरक्षित वर्ग के पदोन्नत कार्मिकों को यूपी की भांति पदावनत करने, रोस्टर के प्रथम पद को अनारक्षित रखने समेत पांच मांगों को भी जल्द पूरा करने को कहा। रैली में संगठन के जिला सचिव अनिल जोशी ने बताया कि मांगें न मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रवि कुमार जोशी, संतोष जोशी, आलोक पांडे, भुवन चंद्र जोशी, कैलाश अंडोला, शंकर नायक सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से अभद्रता और गालीगलौज का आरोपी गिरफ्तार
Next: यौन शोषण मामले में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ गवाही देने वाली पीड़िता कोर्ट में बयान से पलटी

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.