Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गठबंधन भी 2024 में मोदी को पीएम बनने से नहीं रोक पाएगा
  • देहरादून

गठबंधन भी 2024 में मोदी को पीएम बनने से नहीं रोक पाएगा

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड के लोकसभा चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2024 में मोदी क्यों आवश्यक है, यह जनता ने तय कर लिया है। मोदी के विरुद्ध बना गठबंधन भी उन्हें प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक पाएगा। सोमवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोकसभा प्रभारी विवेक ठाकुर ने कहा कि मोदी के खिलाफ बन रहे गठजोड़ को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। गठजोड़ के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में कोई भी चुनाव लड़ना नहीं चाहता है, क्योंकि सभी विपक्षी दल एक-दूसरे से अपने आप को आगे दिखाने की होड़ में हैं। नितीश को सीएम बनाने में भाजपा का अहम योगदान रहा है। राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में भाजपा और एनडीए 40 सीटों में से 35 पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि आज पीएम के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से अन्य देशों से काफी आगे निकल गया है। कांग्रेस के नेता विदेश की धरती पर जाकर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि मोदी के स्वागत के लिए विश्व के देश पलके बिछाए हैं। उन्होंने कोरोनाकाल में वैक्सीन तैयार करने को उपलब्धि बताया। किसान सम्मान निधि योजना से जहां किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, वहीं आयुष्मान योजना से गरीबों को भी अपना‌ इलाज करवाने में सहायता मिली है। मोदी सरकार ने सुरक्षा क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में लैंड और लव जिहाद पर सामाजिक चिंतन किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए समान नागरिक कानून की अनिवार्यता जरूरी है। पत्रकार वार्ता में ‌प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद सुयाल, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, नगराध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, दिनेश सती, मनोज ध्यानी, पार्षद शिव कुमार गौतम, पंकज शर्मा, जयंत किशोर शर्मा, विनोद भट्ट, पुष्पा ध्यानी, मोनिका गर्ग, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने सवा किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा
Next: अल्मोड़ा: शिवराज बने जीआईसी शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष, जगदीश सचिव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.