Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: शिवराज बने जीआईसी शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष, जगदीश सचिव
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: शिवराज बने जीआईसी शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष, जगदीश सचिव

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
alm 04

अल्मोड़ा। शिक्षक अभिभावक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार 19 जून को जीआईसी अल्मोड़ा में संपन्न हुई जिसमें जीआईसी अल्मोड़ा के शिक्षक अभिभावक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यकारिणी विलोपित की गई एवं नवीन कार्यकारिणी का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में पत्रकार शिवराज सिंह कपकोटी अध्यक्ष, अनिल बिष्ट प्रधानाचार्य उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र पांडे वरिष्ठ अध्यापक सचिव एवं केडी गुणवंत, देव सिंह चौहान, श्रीमती लीला आर्य, कलावती देवी, गीता देवी, अरशद अंसारी, राजेश बिष्ट वरिष्ठ प्रवक्ता, गोविंद सिंह रावत, जगदीश चंद्र पांडे, मदन सिंह भंडारी, ममता मेहता, यासमीन सदस्य चुने गए। संरक्षक मंडल में मदन सिंह बिष्ट एवं दयानंद कठायत का चयन हुआ। शिक्षक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2023- 24 हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें विद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए विद्यालय परिसर की चारदीवारी के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।विद्यालय संचालन समयावधि एवं छुट्टी के बाद अवांछित तत्वों पर रोक लगाने हेतु पुलिस एवं जिला प्रशासन को गश्त लगाने हेतु पुलिस की मांग की जाएगी।विद्यालय की भूमि में अतिक्रमण किए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। विद्यालय की मुख्य भवन भौतिक एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला के पास से गुजरने वाली सड़क का विरोध जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। बैठक में सत्र 2023-24 हेतु पीटीए शुल्क रु 300 की दर से लिया जाएगा जो वार्षिक होगा। परंतु एक ही परिवार के एक से अधिक बच्चों के अध्यनरत होने की दशा में एक से ही शुल्क लिया जाएगा। जिन नए छात्रों ने ₹200 जमा किया है वह मात्र सौ रूपया ही जमा करेंगे। विधालय की भूमि पर निर्माणाधीन पार्किंग से विद्यालय को होने वाली परेशानियों से जिला प्रशासन एवं शासन को अवगत कराते हुए निर्माण कार्य में रोक लगाने की मांग की जाएगी अन्यथा निर्माणाधीन पार्किंग से होने वाली आय का 40% हिस्सा विद्यालय को देने की मांग की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गठबंधन भी 2024 में मोदी को पीएम बनने से नहीं रोक पाएगा
Next: डोईवाला के किसानों का तहसील में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.