Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • गैस वितरक से मारपीट कर 20 हजार रुपये लूटे
  • नैनीताल

गैस वितरक से मारपीट कर 20 हजार रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। वनभूलपुरा के गांधी नगर में छह से अधिक युवकों ने इंडेन के गैस डिलीवरी ब्वॉय को लात-घूसे और डंडों से पीटकर जेब में रखे करीब 20 हजार कैश समेत तीन सिलेंडर लेकर भाग निकले। मारपीट की सूचना पर पहुंची वनभूलपुरा थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पटेल चौकी निवासी मोहित जोशी पुत्र महेश जोशी शनिवार सुबह गांधीनगर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने गया था। इसी बीच कुछ युवकों ने इसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। मोहित के मुताबिक गुरुवार बाजार में कुछ युवक झगड़ रहे थे, इसी बीच उसकी गाड़ी भी वहां से निकली थी। पता नहीं ऐसा क्या हुआ जो युवक बाजार में झगड़ रहे थे, वह शुक्रवार रात घर आ धमके और गाली-गलौज करने लग गए। कॉलोनीवासियों के बाहर निकलने पर आरोपी वहां से भाग निकले। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह इंडेन गैस की गाड़ी लेकर गांधीनगर में डिलीवरी करने गया तो करीब 7-8 लडक़ों ने घेर लिया और लात-घूसों और डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शुक्रवार गैस सिलेंडर डिलीवरी के बाद उसके पास करीब 17 हजार रुपये कैश थे। शनिवार गैस सिलेंडर के 3 हजार 700 रुपये कैश जेब में पड़ा था। ये युवक जेब से कैश और गाड़ी से तीन सिलेंडर लेकर भाग निकले। पीडि़त ने बेस अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस को दो नामजद भाइयों के खिलाफ तहरीर दे दी है। एसओ मो. युनूस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने 47 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई
Next: सीएम अब नए साल में ही होंगे जनता से रूबरू, कोरोना के कारण हैं होम आइसोलेट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.