Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गैस सिलेंडर और ठेलियों की आग से अफरातफरी
  • हरिद्वार

गैस सिलेंडर और ठेलियों की आग से अफरातफरी

RNS INDIA NEWS 21/05/2022
rns featured image new

रुड़की। गैस सिलेंडर और ठेलियों में आग लगने से शहर में दो जगह अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर अग्निशमन कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत कर अग्निशमन कर्मचारियों ने दोनों ही घटनाओं पर जल्द काबू पा लिया। पनियाला रोड शिवपुरम कॉलोनी निवासी अंकुर के गैस सिलेंडर में देर रात लीकेज होने लगी। परिवार के लोगों को दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने घबराकर गैस सिलेंडर को घर से नीचे फेंक दिया। इस बीच सिलेंडर ने आग पकड़ ली। दुघर्टना में परिवार का एक व्यक्ति भी झुलस गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। परिवार के लोगों और क्षेत्रवासियों ने आग को अपने स्तर से बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग बुझ नहीं पाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बड़ी सावधानी से सिलेंडर की आग को बुझा दिया। कर्मचारी आग बुझाकर अग्निशमन स्टेशन पहुंचे ही थे कि सूचना मिली की पठानपुरा रोड के पास आग लगी है। सूचना पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि करीब पांच ठेलियों में आग लगी है। हवा के कारण आग बड़ी तेजी से आसपास फैलने लगी। जिसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कर्मचारियों ने खूब पसीना बहा और जिसके बाद उन्होंने ठेलियों में लगी आग को बुझा दिया। आशंका जताई गई कि ठेलियों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के आपस में टकराने से चिंगारी गिरने पर आग लगी होगी। एक ही रात में दो घटनास्थल पर तुंरत मौके पर पहुंचकर कार्य करने पर उच्चाधिकारियों ने स्टेशन कर्मचारियों को शाबाशी दी। टीम में अतर सिंह राणा, विपिन सिंह तोमर, हरिश्चंद्र राणा, देवेंद्र सिंह भंडारी और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुमति से अधिक खनन में ठेकेदार पर जुर्माना
Next: जेएम के औचक निरीक्षण में नहीं मिले कार्यालयों में सात कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.