Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गरुड़ में कार खाई में गिरी, एक की मौत
  • बागेश्वर

गरुड़ में कार खाई में गिरी, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील मुख्यालय से द्यौनाई जा रही कार मंगलवार की देर रात चाखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला मुख्यालय रेफर किया गया। यहां से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
नायब तहसीलदार गरुड़ से प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे तहसील मुख्यालय से आल्टो कार संख्या यूके-02- 1619 द्यौनाई घाटी की ओर रवाना हुई। डुगरी- चाखेड़ा के निकट चालक वाहन ने नियंत्रण खो बैठा और कार 100 फिट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में पोखरी निवासी गोपाल राम पुत्र मोहन राम की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में भगरतोला निवासी दीवान सिंह पुत्र पदम सिंह ग्राम भगरतोला, पोखरी निवासी धरम राम पुत्र गोपाल राम घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों और 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुधवार को जिला अस्प्ताल से भी एक घायल दीवान सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना के बाद ग्रामीण और राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद पोखरी गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शिब सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, किशन बोरा ने गहरा दुख जताया है।
दो दिन में बुझ गए तीन घरों के चिराग: जिले में सडक़ हादसों का ग्राफ बढऩे लगा है। दो दिन के भीतर हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए हैं। एक दिन पहले एक हादसे में कपकोट में तथा दूसरे हादसे में आरे के बाद युवकों की मौत हो गई। मंगलवार की रात पोखरी निवासी ग्रामीण सडक़ हादसे में मौत के आगोश में सो गया। लोगों ने पुलिस से शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड और ओवर लोड पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारा काटने गयी महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Next: कैसा रहेगा आपका दिन का राशिफल 17-Dec-20

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.