Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गढ़वाली फिल्म मेरी बोई का पोस्टर लॉंच हुआ
  • देहरादून

गढ़वाली फिल्म मेरी बोई का पोस्टर लॉंच हुआ

RNS INDIA NEWS 07/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गढ़वाली फिल्म मेरी बोई का पोस्टर सोमवार को होटल मधुबन में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। यह फिल्म पहाड़ों के संघर्ष और पलायन को चित्रित करती है। दर्शक 11 अप्रैल से राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी सिनेमा में इसे देख सकेंगे।   फिल्म के निदेशक मुकेश धस्माना ने बताया कि मेरी प्यारी बोई फिल्म करीब बीस साल पहले बनी थी। अब 11 अप्रैल को इसे पहली डिजिटल गढ़वाली फिल्म के रूप में री लॉंच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2004 में जब मेरी प्यारी बोई का फिल्मांकन किया गया था। उस समय उत्तराखंड में कोई डिजिटल सिनेमा हॉल नहीं था। उस दौरान कृष्णा पैलेस सिनेमा हॉल में डिजिटल प्रोजेक्टर लगाकर इस फिल्म को दिखाया गया था। लेकिन राज्य के अन्य शहरों में इस फिल्म का फिल्मांकन नहीं हो पाया। इसलिए अब एक बार फिल्म में कुछ संशोधन कर इसे रिलॉंच किया जा रहा है। देहरादून के बाद राज्य के सभी शहरों में इसके प्रदर्शन की योजना है। उन्होंने फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह फिल्म पहाड़ की महिला के जीवन और उसकी पीड़ा व संघर्ष पर केंद्रित है। इसकी कहानी आज भी उतनी ही सार्थक है, जितनी पहले थी। क्योंकि उत्तरप्रदेश के जमाने का पहाड़ का हिस्सा जिसे हम तब उत्तरप्रदेश का पर्वतीय अंचल कहते थे और आज पृथक राज्य बनने के बाद जो उत्तराखंड राज्य है, उसकी पलायन, बेरोजगारी और महिलाओं की पीड़ा और कष्ट, ये समस्याएं वहीं की वहीं हैं। मुकेश धस्माना ने कहा कि उनको उम्मीद है कि फिल्म लोगों को पसंद आएगी और वह भविष्य में इस प्रकार की और फिल्में भी बनाएंगे। रिलॉन्चिंग के समय फिल्म की मुख्य अभिनेत्री निवेदिता बौठियाल, फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मनीष यादव, फिल्म के प्रमुख कलाकार धीरज रावत, संतोष खेतवाल, मिहिर दोषी आदि मौजूद रहे। मुकेश धस्माना के छोटे भाई और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सभी का परिचय करवाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाउंज संचालक ने कर्मचारी पर किया हमला, असलहा ताना
Next: सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेने वाले छात्रों का होगा स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.