Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि में चलेगा स्वच्छता अभियान
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि में चलेगा स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 18/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। गुरुवार को गढ़वाल विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी ने कार्यक्रम बैठक में कहा कि एसडीसी फाउंडेशन के सहयोग से बिड़ला एवं चौरास परिसर में छात्रों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक की खाली बोतलों को एकत्रित किया जाएगा। 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक अभियान चलेगा। प्लास्टिक को एकत्रित कर रिसाइकिल के लिए देहरादून भेजा जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बिड़ला परिसर की शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. रमा मैखुरी एवं चौरास परिसर के संकायाध्यक्ष प्रबंधन प्रो. राकेश डोडी को संयोजक नियुक्त किया गया है। डीएसडब्ल्यू प्रो. नेगी ने कहा कि 22 अप्रैल तक सुबह 9 बजे से 11 तक सभी छात्रों द्वारा पॉलीथिन एवं प्लास्टिक की बोतलों को बिड़ला एवं चौरास परिसर में निर्धारित स्थानों पर एकत्रित किया जाएगा। प्रो. नेगी ने कहा कि पर्यावरण के महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कहा कि आज विश्व के सामने कई बड़ी पर्यावरणीय समस्याएं हैं, जिनमें प्लास्टिक एक महत्वपूर्ण समस्या के रूप में है। उसी को ध्यान में रखते हुए एसडीसी फाउंडेशन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सभी छात्रों से अपेक्षा की गई है कि वह कम से कम 22 पॉलीथिन बैग अथवा प्लास्टिक बोतलों को एकत्रित करेंगे। बैठक में प्रो. राकेश डोडी, प्रो. सीमा धवन, डा. राकेश नेगी, डा. गांगिल, दिनेश रावत, वंदना डोभाल, हिमांशु गोस्वामी, अशोक, कुमेश आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शफीक की मौत में चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Next: टिहरी की सभी 6 विधानसभाओं हेतु 948 पोलिंग पार्टियां रवाना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.