Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री हाईवे ठप, यमुनोत्री खुला
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे ठप, यमुनोत्री खुला

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी की ओर से विशनपुर के समीप सोमवार को दूसरे दिन भी भारी मलबा गिरने के कारण दिनभर आवाजाही के लिए ठप रहा। इस कारण कांवड़िए और यात्री दिनभर परेशान रहे। नेताला, मनेरी झरना और सिलकुरा के निकट भी गंगोत्री हाईवे करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। दूसरी ओर, यमुनोत्री हाईवे डाबरकोट में सुबह मलबा और पत्थर आने से बाधित रहा। जहां तीन घंटे बाद मार्ग आवाजाही के लिए खुला। जिले में बारिश के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे सोमवार सुबह जगह-जगह मलबा व पत्थर गिरने के कारण आवाजाही के लिए बंद रहे। गंगोत्री हाईवे सिलकुरा, मनेरी झरना, नेताला तथा विशनुपर आदि स्थानों पर सुबह छह बजे मलबा आने से बाधित हो गए थे। बीआरओ की जेसीबी मशीन और श्रमिक दिन भर मार्ग को खोलने में जुटे रहे। नेताला, सिलकुरा व मनेरी झरना आदि स्थानों पर हालांकि सुबह करीब नौ बजे तक यातायात सुचारू कर दिया गया था, लेकिन विशनपुर के पास भारी मात्रा में गिरे मलबा व पत्थर के कारण दिनभर भी मार्ग नहीं खोला जा सका। कांवड़ियों के लिए पैदल आवाजाही के लिए मार्ग खोलने का प्रयास जारी रहा। धीरे-धीरे करके कांवड़ियों को छोड़ा गया। बीआरओ की चार जेसीबी मशीनें व श्रमिक विशनपुर में हाईवे से मलबा हटाने में जुटी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉक्टर से मारपीट पर गुस्साए डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ ने किया ओपीडी का बहिष्कार
Next: तेज बारिश से दून शहर में जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम फेल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.