Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • डॉक्टर से मारपीट पर गुस्साए डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ ने किया ओपीडी का बहिष्कार
  • उत्तरकाशी

डॉक्टर से मारपीट पर गुस्साए डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ ने किया ओपीडी का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जिला अस्पताल में शनिवार रात को एक मरीज द्वारा इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सक के साथ मारपीट व अभद्रता से गुस्साए अस्पताल के डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टॉफ ने सोमवार को ओपीडी का बहिष्कार किया। डॉक्टरों व स्टॉफ ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तीन घंटे तक ओपीडी बंद रखकर अस्पताल परिसर में धरना दिया। इसके चलते परेशान मरीजों ने अस्पताल में हंगामा भी काटा। बाद में चिकित्साधिकारियों और पुलिस के समझाने पर गुस्साए डॉक्टर शांत हुए। सोमवार को डॉक्टर से मारपीट के संबंध में अस्पताल के सीएमएस की ओर से कोतवाली पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी गई। हालांकि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सीएमएस की ओर से दी गई लिखित तहरीर के अनुसार, शनिवार रात सवा दस बजे आपातकालीन कक्ष में भर्ती आलोक नाम के मरीज ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शोभित भट्ट पर स्टॉफ के सामने हाथ उठाया। साथ ही गाली गलौच कर अभद्रता की। मरीज के साथ पांच छह तीमारदार भी वहां थे, जो उसे घर ले जाने आए थे। मरीज ने उस समय डॉक्टर से मारपीट व अभद्रता की जब उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे रिलीव करने की तैयारी थी। हालांकि, घटना की सूचना पुलिस को देने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यू सूद कॉलोनी में पेड़ पर चढ़ा दिखा गुलदार, दहशत
Next: गंगोत्री हाईवे ठप, यमुनोत्री खुला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.