Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गंगी में ग्रामीणों का मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
  • टिहरी

गंगी में ग्रामीणों का मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गंगी में बिजली और मोबाइल टावर लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है। गुरुवार को गंगी गांव के सोमेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में शुरू हुए क्रमिक अनशन को लेकर ग्रामीण शौकीन भंडारी, पूर्व प्रधान नैन सिंह राणा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष और उत्तराखंड बनने के 24 वर्ष बाद भी गांव का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। साथ ही मोबाइल कनेक्टिविटी से भी ग्रामीण अभी तक महरूम हैं। इस संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से मांग की गई, लेकिन ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि गांव में बिजली न होने से आपदा प्रभावित ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही जंगली जानवरों का भी भय बना रहता है। इसके अलावा मोबाइल कनेक्टिविटी न होने से ग्रामीणों को देश-विदेश से अपने लोगों से संपर्क करने के लिए 22 किमी दूर घुत्तु जाना पड़ता है। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्यवाही न होने पर भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने शुरू की नगर निगम व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशियों की तलाश
Next: लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर झूमे लोग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.