Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर झूमे लोग
  • पौड़ी

लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर झूमे लोग

RNS INDIA NEWS 21/11/2024
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  बैकुण्ठ चतुर्दशी एवं विकास प्रदर्शनी की आखिरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा नेगी करासी के नाम रही। उन्होंने अपने गीतों से पांडाल में समां बांध दिया। कार्यक्रम का शुरुआत गायिका हेमा ने जय बदरी विशाल के जागर से की। उसके बाद उन्होंने आंछरी जागर, नरसिंह जागर से लोगों का मनमोहा। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता मातबर सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर का बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला देश-विदेश में प्रसिद्धी प्राप्त कर चुका है। समापन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि बैकुण्ठ मेला भव्य और दिव्य रूप से मनाया गया है। इस बार मेले में सरकार की ओर से कोई भी पैसा खर्च नहीं हुआ है, नगर निगम ने अपने प्रयासों से ही मेला सम्पन्न करवाया है। कैबिनेट मंत्री रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के विकास के लिए उन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। बेस चिकित्सालय में जल्द ही कार्डियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जाएगी। जिससे दिल के मरीजों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में मरीजों के लिए किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए वह हर प्रकार की सुविधाएं मरीजों को देने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही गढ़वाल विवि के छात्रावासों के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों को तैनात करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ की लागत से रामलीला मैदान का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही कमलेश्वर महादेव मंदिर के पास भव्य एवं दिव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर नुपूर वर्मा, तहसीलदार धीरज राणा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल, वासुदेव कंडारी, सौरभ पाण्डेय, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, प्रमीला भंडारी सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगी में ग्रामीणों का मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
Next: कालाढूंगी में हुए गोलीकांड का खुलासा, दो को जेल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.