Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गंगा स्नान के साथ दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू
  • रुद्रप्रयाग

गंगा स्नान के साथ दरमोला गांव में पांडव नृत्य शुरू

RNS INDIA NEWS 01/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-01 at 22.44.51_11zon

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत दरमोला में देव निशान व पांडव पश्वाओं के गंगा स्नान के साथ पांडव नृत्य का भव्य मंचन शुरू हो गया है। इससे पहले संगम में स्नान के बाद भक्तों के जयकारों के साथ देव निशान दरमोला गांव पहुंचे जहां पूजा-अर्चना के साथ उन्हें पांडव चौक में स्थापित किया गया। बीते वर्षों की भांति इस बार भी एकादशी की पूर्व संध्या पर दरमोला, तरवाडी, स्वीली-सेम गांव के ग्रामीण देव निशानों को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गंगा स्नान के लिए अलकनंदा-मंदाकिनी के तट पहुंचे। सांय संगम पर ग्रामीणों द्वारा रात्रिभर जागरण करने के साथ पुजारी ने देवताओं की चार पहर की पूजा-अर्चना की। शनिवार को ग्रामीणों ने भगवान बद्रीविशाल, लक्ष्मीनारायण, शंकरनाथ, तुंगनाथ, नागराजा, हीत देवता, चामुंडा देवी, ब्रह्मडुंगी, भैरवनाथ सहित कई देवी देवताओं के निशानों के साथ ही पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों का स्नान कराया गया। जिसके बाद पुजारी व अन्य ब्राह्मणों ने भगवान बद्री विशाल सहित सभी देवताओं की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना शुद्धिकरण किया गया। संगम पर हवन व आरती के साथ देवताओं का तिलक किया गया। जबकि देव निशानों को श्रृंगार कर फूल मालाओं से सुशोभित किया गया। यहां मौजूद स्थानीय भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान देव निशानों ने नृत्यकर भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। अंत में सभी देव निशानों ने ढोल दमाऊं के साथ अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। ग्राम पंचायत दरमोला में हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर पांडव नृत्य आयोजन होता है। एक वर्ष दरमोला और दूसरे वर्ष राजस्व गांव तरवाड़ी में पांडव नृत्य का आयोजन होता है। इस वर्ष दरमोला गांव में देव निशानों की स्थापना कर पांडव नृत्य का शुभारंभ हो गया है। मान्यता है कि हरिबोधनी एकादशी जिसे देव उठनी एकादशी भी कहा जाता है इस दिन भगवान नारायण पांच महीनों की निन्द्रा से जागते हैं। भगवान ने तुलसी के साथ विवाह किया था। जिससे इस दिन को शुभ माना गया है। सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार हरिबोधनी एकादशी से ही कई गांवों में पांडव लीला एवं नृत्य शुरू होते है। इस मौके पर पुजारी कीर्तिराम डिमरी, आचार्य शंशाक शेखर, गिरीश डिमरी, जसपाल सिंह, एनएस कप्रवान, राकेश पंवार, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, हरि प्रसाद डिमरी, वाणी विलास डिमरी, भक्ति डिमरी, जयपाल सिंह, कुंवर सिंह, केवल सिंह, विनोद पंवार, संतोष रावत, विजय सिंह, जीत सिंह पंवार, दान सिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता लोग मौजूद थे। संगम पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार से की अपील
Next: निवेश का झांसा देकर तीन लाख 38 हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.