Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार: गोदियाल
  • रुद्रप्रयाग

विपक्ष की आवाज दबा रही केंद्र सरकार: गोदियाल

RNS INDIA NEWS 31/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूछे थे, लेकिन केंद्र सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं से हटकर काम रही है। जिसके कारण देशभर में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष पनप रहा है।
शुक्रवार को पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर आडाणी समर्थक होने का भी आरोप जड़ा और कहा कि राहुल गांधी ने देश हित में ही सवाल उठाए थे। कहा कि अडाणी की शैल कंपनियों में 20 हजार करोड़ कहां से जमा हुए, इसे नहीं बताया जा रहा है। आरोप था कि ये कंपनियां डिफेंस फील्ड में काम कर रही हैं। केंद्र सरकार को इसका ब्योरा जनता को देना चाहिए। लेकिन केंद्र विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में गोदियाल ने कहा कि आज तक अंकिता हत्याकांड को लेकर वीआईपी का नाम सरकार नहीं बता पाई। गोदियाल ने प्रदेश सरकार के एक साल के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आज रोजगार देने के बजाए पेपर लीक प्रकरण सामने आ रहे हैं। प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के पद समाप्त कर दिए गए है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व प्रमुख सुनील लिंगवाल, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहित सिंह, नीलम रावत,कमला रावत, भारत सिंह रावत, रेखा भंडारी, मनोज रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड वन विभाग के अन्तर्गत वन आरक्षी परीक्षा- 2022 के प्रवेश पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
Next: उत्तरकाशी में बारिश से फिर बढ़ी ठंड

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.