Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ‘गणेश चतुर्थी के मौके पर कोविड नियमों का करें पालन’
  • राष्ट्रीय

‘गणेश चतुर्थी के मौके पर कोविड नियमों का करें पालन’

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

राष्ट्रपति ने की लोगों से अपील, पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली (आरएनएस)। गणेश चतुर्थी का त्योहार आज से शुरू हो रहा है, इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कोविड नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है. राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा गणपति बाप्पा मोरया! गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि कोविड-19 के विरुद्ध किए जा रहे हमारे प्रयासों को विघ्नहर्ता गणेश सफल बनाएं और सभी को सुख एवं शांति प्रदान करें. आइए, हम सब कोविड-अनुकूल व्यवहार करते हुए यह त्योहार मनाएं.
वहीं पीएम मोदी ने इस मौके पर लिखा, आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं. यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। गणपति बाप्पा मोरया! वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं.

10 दिन तक चलने वाला गणेश चतुर्थी उत्सव कोविड -19 प्रतिबंधों और प्रोटोकॉल के बीच कम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. विशेष रूप से महाराष्ट्र में विशेषज्ञों ने सार्वजनिक समारोहों के प्रति सावधानी बरतने का लोगों से आग्रह किया है. पिछले साल भी कोविड -19 महामारी के चलते देश के कई हिस्सों में गणेश चतुर्थी के कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है.

इसी के चलते पुलिस ने गुरुवार को मुंबई में (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत 10 से 19 सितंबर तक कर्फ्यू लगा दिया गया है, जिससे कि सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाई जा सके. मुंबई पुलिस ने कहा है कि एक जगह पर पांच से अधिक लोग इक_ा नहीं हो सकते हैं. गणपति के जुलूस की इजाजत भी नहीं दी जाएगी. मुंबई में भक्तों को भगवान गणेश के दर्शन ऑनलाइन करने होंगे और वे शहर भर के पंडालों में नहीं जा सकते.

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी लोगों को गणेश चतुर्थी घर पर मनाने और सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति स्थापित नहीं करने की सलाह दी. कर्नाटक सरकार ने गणेश चतुर्थी के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जहां केवल उन जिलों में उत्सव की अनुमति दी गई है जहां कोविड -19 सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से कम है. तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी भगवान गणेश की मूर्तियों को हैदराबाद की हुसैनसागर झील में विसर्जित करने की अनुमति न दे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्री पहुंचे भारत
Next: दिल्ली में बनेगी पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.