Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्री पहुंचे भारत
  • राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्री पहुंचे भारत

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

डॉ एस जयशंकर और राजनाथ सिंह के साथ होगी अहम बैठक

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्री आज यानी शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए हैं. ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डटन शनिवार को भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
माना जा रहा है कि इस बैठक में आर्थिक सुरक्षा, साइबर, क्लाइमेट, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन पर चर्चा हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया क्यूयूएडी का सदस्य है और चीन के खिलाफ खुलकर बोलता है. इतना ही नहीं भारत-चीन विवाद में ऑस्ट्रेलिया ने खुलकर भारत का साथ दिया था. ये बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि भारत के सामने दोनों ग्रुप संभालने की बड़ी चुनौती होगी, पहला ग्रुप रूस और चीन का तो वहीं दूसरा ग्रुप ऑस्ट्रेलिया और दूसरे देशों का.

इससे पहले रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल निकोलाई पात्रुशेव दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और एनएसए अजित डोभाल से मुलाकात की.

पात्रुशेव दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार यानी 7 सितंबर को भारत पहुंचे थे. 8 सितंबर को भारत और रूस के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक इस दौरान अफगानिस्तान में हुई उठा-पटक में पाकिस्तान की भूमिका, तालिबानी सरकार, आतंकी संगठन की गतिविधियों और आतंकवाद जैसे मुद्दे पर भी बात हुई. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल निकोलाई पात्रुशेव भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के निमंत्रण पर भारत पहुंचे थे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत-अमेरिका ने ऊर्जा साझेदारी बढ़ाने पर जताई सहमति
Next: ‘गणेश चतुर्थी के मौके पर कोविड नियमों का करें पालन’

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.