Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में बनेगी पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में बनेगी पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

एनबीसीसी की देखरेख में 2024 तक पूरी होगी परियोजना

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली में पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग बनने जा रही है. दिल्ली सरकार हरिनगर और वसंत विहार डिपो में मल्टी लेवल बस पार्किंग बनाने जा रही है. जानकारी के अनुसार 4-7 मंजिला पार्किंग में कुल 730 बसें और करीब 690 गाडिय़ा पार्क हो सकेंगी. इस साल के अंत तक ये परियोजना शुरू हो जाएगी. वहीं इसकी डेडलाइन 2024 तक है.

एनबीसीसी इन साइटों के विकास के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में काम करेगी. पार्किंग के लिए 45 डिग्री एंगल तकनीक के उपयोग से प्रत्येक डिपो पर 10-15 फीसदी अधिक बसें खड़ी की जा सकेंगी. एनबीसीसी आधुनिक तर्ज पर शादीपुर और हरि नगर आवासीय कॉलोनियों का पुनर्विकास भी करेगी.

दिल्ली सरकार पहली मल्टी लेवल बस पार्किंग हरि नगर और वसंत विहार डिपो में विकसित करेगी. दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की अलग-अलग साइटों पर दिल्ली परिवहन विभाग यह मल्टी-लेवल बस पार्किंग की सुविधा विकसित करने जा रही है. नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) की देखरेख में पूरी होने वाली इस परियोजना का लक्ष्य 2 प्रमुख डीटीसी डिपो – हरि नगर और वसंत विहार को विश्व स्तरीय डिपो में विकसित करना होगा.

इसमें रिटेल के साथ-साथ वर्तमान पार्किंग क्षमता से 2 से 3 गुना ज़्यादा गाडिय़ां पार्क हो सकेंगी. हरि नगर 1 और 2, और वसंत विहार 5 एकड़ और 6.21 एकड़ एरिया में फैले हुए डिपो में वर्तमान में प्रत्येक में 100 और 230 बसें हैं. 4 और 7 मंजिल डिपो पार्किंग में प्रत्येक में 330 और 400 बसों को पार्क करने में सक्षम होंगे. इनमें 2.6 लाख वर्ग फुट से अधिक की बेसमेंट पार्किंग भी होंगी, जिसमें 690 से अधिक गाडिय़ां पार्क हो सकेंगी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘गणेश चतुर्थी के मौके पर कोविड नियमों का करें पालन’
Next: अब बाहुबली-माफिया को नहीं दिया जाएगा टिकट, मुख्तार की जगह भीम राजभर लडेंगे चुनाव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.