Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गलत ट्रेन में चढऩे का हुआ अहसास, 5 लोग ट्रेन से कूदे, 1 की मौत
  • राष्ट्रीय

गलत ट्रेन में चढऩे का हुआ अहसास, 5 लोग ट्रेन से कूदे, 1 की मौत

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

झांसी, 25 जून (आरएनएस)। झांसी में गलत ट्रेन में सवार होने का अहसास होने पर पांच यात्रियों के ट्रेन से कूद जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जो ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया, जबकि घटना में उसके दो भाई-बहनों सहित चार अन्य घायल हो गए।
पीडि़त झांसी स्टेशन पर गलत ट्रेन में सवार हो गए थे और स्टेशन से निकलते ही घबरा गए।
आनन-फानन में वे सभी ट्रेन से कूद गए जिससे अजय की मौत हो गई।
घटना बीती शाम झांसी रेलवे स्टेशन से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई।
अजय अपने छोटे भाई-बहन विजय कुमार और संजय, चचेरे भाई संदीप कुमार और चाचा जगमोहन के साथ आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी जा रहे थे।
वे सभी आंध्र प्रदेश में एक निजी कंपनी में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं।
विजय को गंभीर चोटें आई हैं और वह कोमा में है। बाकी तीन लोग मामूली रूप से घायल होने से बाल-बाल बचे।
पांच में से एक संदीप कुमार ने  कहा,कि  वे गोरखपुर से बस में झांसी पहुंचे और राजमुंदरी के लिए ट्रेन में सवार होना था। लेकिन गलती से हम दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए।
झांसी संभाग के जीआरपी कर्मियों ने कहा कि उन्हें घटना का एक संकटपूर्ण संदेश मिला है।
सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने कहा, पांच लोग लगभग एक किलोमीटर की यात्रा के बाद ट्रेन से कूद गए थे। पीडि़त घबरा गए और गलती का एहसास होने के बाद ट्रेन से कूद गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को झांसी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर की पार्टियां पहले राज्य का दर्जा चाहती हैं : चिदंबरम
Next: पत्नी की हत्या कर पति ने कर ली खुदकुशी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.