Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मजराशीला में रविवार देर रात एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मजराशीला निवासी शरीफ अहमद उर्फ बल्लू पुत्र अब्दुल मलिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर रात करीब 10:30 बजे वह अपने घर के सामने पिता अब्दुल मलिक और भाई मोहम्मद शफीक के साथ बैठा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुलवंत सिंह उर्फ कक्का निवासी कामरेड का डेरा, केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर वहां पहुंचा।आरोप है कि कुलवंत ने मोटरसाइकिल रोककर पहले तमंचे से हवाई फायर किया। इसके बाद उसने शरीफ अहमद पर जान से मारने की नीयत से दूसरा फायर किया। हालांकि शरीफ अहमद समय रहते मौके से भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे होने लगे। बताया गया कि आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर सकेनिया की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर गदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुका था। पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ कक्का के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गदरपुर कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Next: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.