Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गांजा तस्करों की जमानत याचिका हुई खारिज
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करों की जमानत याचिका हुई खारिज

RNS INDIA NEWS 17/08/2020
rns featured image new

अल्मोड़ा। गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र देवी चरण निवासी संग्रामपुर पो० खैर जिला अलीगढ हाल निवासी चिपियाना बजरू पो० गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा, दिगम्बर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गंगापुर पो० जट्टारी जिला अलीगढ की जमानत प्रार्थना पत्र खारिज की। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह के द्वारा न्यायालय को यह बताया कि दिनांक 12 अगस्त 2020 को पुलिस कर्मी (सल्ट) जपा तिराहे पर जाने वाले वाले संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रहे थे चैकिंग के दौरान वाहन संख्या-HR-55V-5522 स्विफ्ट डिजायर (सफेद रंग) की डिग्री से 4 टाट के कट्टे बरामद हुए जिसमें से गांजे की गंध आ रही थी जिसे मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तोला गया तो पहले कटे से 9 किलो 711 ग्राम, दूसरे कट्टे से 5 किलो 180 ग्राम, तीरारे कट्टे से 9 किलो 452 ग्राम तथा चौथे कट्टे से 7 किलो 107 ग्राम कुल अवैध गांजा 32 किलो 450 ग्राम निकला। मौके पर फर्द बनाई गई वाहन को कब्जे में लेकर माल को सील किया गया और अभियुक्तगण को गिफतार कर जेल भेजा गया। अभियुक्त गणों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने अभियुक्तगणों की जमानत का घोर विरोध करते हुए माननीय न्यायालय को यह बताया कि अभियुक्त गणों को उक्त वाहन संख्या-HRSV-5522 स्विफ्ट डिजायर (सफेद रंग) की डिग्गी से अवैध गांजा 32 किलो 450 ग्राम उनके वाहन से संयुक्त रूप से तलाशी लेने से बरामद हुआ है। यदि अभियुक्तों को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कर सकते है जिस कारण अभियुक्तगण की जमानत का कोई औचित्य नहीं है पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का परिशीलन कर माननीय न्यायालय ने अभियुक्त गणों को जमानत प्रार्थना पत्र आज दिनाक 17-08-2020 को खारिज की गई।

अल्मोड़ा पुलिस ने एक लाख बासठ हजार का गांजा किया बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज
शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य पृष्ठ
Next: ग्राम पंचायत मैचोड़ एवं पिल्खा में विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.