Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जी-20 की मेजबानी से ऋषिकेश की बदलेगी सूरत
  • देहरादून

जी-20 की मेजबानी से ऋषिकेश की बदलेगी सूरत

RNS INDIA NEWS 13/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम में जी-20 सम्मेलन की मेजबानी से तीर्थनगरी ऋषिकेश की सूरत भी बदल जाएगी। सम्मेलन से पहले आबादी क्षेत्र में दशकों से लगे कूड़े से ढेर हटाए जाने के साथ ही सड़कों से अतिक्रमण भी हटाने योजना है। शहर में स्वच्छता बढ़ेगी और संकरी सड़कों के खुलने से जाम के झंझट से भी कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। नगर निगम प्रशासन ने हरिद्वार रोड पर कूड़ा डंपिंग जोन की सफाई के लिए मार्च तक का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मई और जून में लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में जी-20 का कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालांकि अभी स्थान की अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। कार्यक्रम में शामिल कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अन्य अतिथियों के स्वर्गाश्रम पहुंचने का रूट ऋषिकेश में हरिद्वार रोड हो सकता है। इसके मद्देनजर नगर निगम ऋषिकेश ने शहर के बीच हरिद्वार रोड के किनारे खाली भूखंड में दशकों से डंप कूड़े के ढेरों को साफ करने की तैयारी शुरू कर दी है। मालूम हो कि यहां से कूड़े के ढेर हटाने के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी कई बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। जी-20 के प्रस्तावित कार्यक्रम से शहरवासियों को अब कूड़े के इन ढेरों से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल ने बताया कि डंपिंग जोन में पहले से कूड़े की सफाई का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था रोल्स इंडिया वेस्ट मैनेजमेंट को मार्च तक हर हाल में कूड़े के ढेर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि अतिथियों के लिए रूट जल्द तय हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 13 जनवरी
Next: मौलिक सुविधाओं पर हर नागरिक का हक: मेयर ममगाईं

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.