Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फ्लाईओवर तो बना दिया बिजली का बिल देना भूल गये, अब चलो अंधेरे में
  • देहरादून

फ्लाईओवर तो बना दिया बिजली का बिल देना भूल गये, अब चलो अंधेरे में

RNS INDIA NEWS 20/04/2022
rns featured image new

देहरादून। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मोहकमपुर फ्लाईओवर की लाइटें बंद पड़ी हैं। बिजली का करीब सात लाख रुपये का बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने फ्लाईओवर की बिजली काट दी है। शहर के बाकी फ्लाईओवरों की में भी लाइटें खराब पड़ी हुई हैं, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
शहर में हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर बने फ्लाईओवरों पर रात के समय सरपट सफर में अंधेरा खलल डाल रहा है। खासकर देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर मोहकमपुर और मियांवाला फ्लाईओवर पर रात को भी वाहनों का दबाव रहता है। बिजली का बिल जमा नहीं होने से मियांवाला और मोहकमपुर फ्लाईओवर की लाइटें काटी दी गयी। मियांवाला फ्लाईओवर का करीब साढ़े पांच लाख का बिल जमा होने के बाद मंगलवार को इसकी लाइट चालू हो गयी है। यह एनएचएआई की टोल रोड का हिस्सा है। वही पीडब्ल्यूडी एनएच के अधीन वाले मोहकमपुर फ्लाईओवर की स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटें बन्द हैं। बालावाला बिजलीघर के एसडीओ राजपाल सिंह ने बताया कि मियांवाला फ्लाईओवर जबसे बना था, इसका बिजली बकाया था। मंगलवार को बिल भरने के बाद शाम तो सप्लाई जोड़ दी गयी। एसडीओ आराघर ग्रामीण केडी जोशी ने बताया कि मोहकमपुर फ्लाईओवर की शुरुआत की सप्लाई का हिस्सा उनके पास है। इसमें लगी एक हाईमास्क लाइटों की सप्लाई अभी जारी है, बाकी हिस्सा बालावाला बिजलीघर के पास है। ईई विद्युत वितरण खंड ग्रामीण प्रदीप चौधरी ने बताया कि मोहकमपुर फ्लाईओवर का बिल जमा करने के बाबत ईई पीडब्लयूडी राजमार्ग खंड को पत्र लिखा गया है। उनकी ओर से बजट जारी नहीं होने की बात कही गई है।
शहर के बाकी फ्लाईओवरों की भी लाइटें खराब
हरिद्वार बाईपास पर अजबपुर फ्लाईओवर की हाईमास्ट लाइटें बंद पड़ी हैं। एक हाईमास्ट लाइट टूटी पड़ी है। फ्लाईओवर पर भी एक-दो लाइटें ही चल रही हैं। आईएसबीटी, बल्लीवाला और बल्लूपुर फ्लाईओवर पर भी कई लाइटें लंबे समय से खराब चल रही हैं। इस कारण यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी, आवाज उठाओ अभियान के संयोजक यशवीर आर्य, जमीयत के उपाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सतार, सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर मुस्तकीम ने फ्लाईओवरों की लाइटें दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
मोहकमपुर फ्लाईओवर का करीब सात लाख का बिल है। मोहकमपुर फ्लाईओवर का बिल ठेकेदार को जमा करना था, लेकिन ठेकेदार मना कर रहा है। फिर से उच्चाधिकारियों को बिल भेजा जाएगा। जल्द इसका समाधान निकाला जाएगा। बाकी फ्लाईओवरों पर क्या स्थिति है, इस बारे में पता किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगेतर के साथ बैठी युवती से मनचले ने मोबाईल लूटा
Next: फीस वसूलने के खिलाफ छात्रों का धरना बुधवार को भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.