Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फीस माफ नहीं होने पर 23 सितंबर से फिर आंदोलन की चेतावनी
  • नैनीताल

फीस माफ नहीं होने पर 23 सितंबर से फिर आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/09/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। फीस माफी को लेकर आंदोलनरत रहे पार्षदों ने फीस माफ नहीं होने पर 23 सितंबर से फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही बच्चों के भविष्य और अभिभावकों की पीड़ा को लेकर आंदोलन कर रहे पार्षदों पर मुकदमा दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्षदों ने पुलिस प्रशासन से मुकदमा वापस लेने की मांग की है, अन्यथा पुलिस के खिलाफ भी जनआंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि गेस्ट हाउस में गुरुवार को पार्षदों ने प्रेसवार्ता की। इसमें फीस माफी आंदोलन के संयोजक पार्षद रोहित कुमार ने कहा कि फीस माफी को लेकर चल रहा धरना केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं हुआ है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने का आश्वासन दिया गया है। अगर सरकार तब भी फीस माफ नहीं करती है तो 23 सितंबर से फिर धरना शुरू किया जाएगा। अन्य पार्षदों ने कहा कि यह हर घर का आंदोलन है। हर परिवार का बच्चा स्कूल में पढ़ता है। वर्तमान समय की स्थिति में फीस की वसूली से हर अभिभावक परेशान है। स्कूल से बच्चों को न निकाल दें, इसके लिए खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं। जो लोग अभिभावकों की पीड़ा को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, पुलिस ने उन लोगों पर मुकदमे लगा दिए। यहां तक कि टंकी पर चढ़े रोहित को बचाने वालों पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस खुद तो आई नहीं, जिन्होंने मदद की उन्हें भी फंसा दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग की है कि गठित कमेटी में जो भी स्कूल अनियमित फीस लेते हुए दोषी पाए गए हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान मुकुल बल्यूटिया, रूमी वारसी, रईस वारसी गुड्डू, ध्रुव कश्यप, इस्लाम मिकरानी, महेश चंद, धर्मवीर डेविड, शकील अंसारी, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली इन पदों पर भर्ती, शुरू हुयी आवेदन प्रक्रिया
Next: अतिक्रमण कर बनाए गए धर्मस्थलों के खिलाफ सुनवाई जारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.