Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
  • ऊधम सिंह नगर

फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

RNS INDIA NEWS 06/09/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  विवादित भूमि से फसल काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने घटना के दस दिन बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुंडेश्वरी निवासी संजय कुमार पुत्र स्व. सुन्दर लाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 25 अगस्त की दोपहर उसका पुत्र अनिरुद्ध कंसल को अपने खेत में खड़ी धान की फसल को काटने के लिए गया था। वहां पहले से ही मौजूद लोगों ने उसे फसल काटने से रोक दिया। सूचना पर वह अपने भाई विकास और अन्य परिजनों को लेकर खेत पर पहुंचा। वहां सविन्दर सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह, तरसेम सिंह निवासी ढकिया नं. 2, काशीपुर, अमन सिंह निवासी ग्राम जुड़का तथा 7-8 अन्य व्यक्ति अपने हाथ में लाठी डंडे, लोहे की रॉड, धारदार हथियार और अवैध तमंचा लेकर मौजूद थे। कहने लगे कि यह खेत जोगिन्दर सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी ग्राम ढकिया नंबर 2 व कौशल चन्द्र पुत्र कृष्ण चन्द्र, निवासी बुलन्दशहर का है, हमें उन्होंने ही भेजा है। विरोध करने पर सभी लोगों ने उसके व उसके परिवार वालों के साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट शुरू कर दी। संजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2) तथा 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जांच एसआई संतोष देवरानी के सुपुर्द की है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से ढकिया नंबर दो निवासी सर्वेंद्र सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ने विकास कंसल, संजय कंसल अनिरूद्ध कंसल व अन्नू कंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 61 हजार उड़ाए
Next: चेक बाउंस के आरोपी को कोर्ट ने किया दोषमुक्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.