Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • किसानों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर
  • उत्तराखंड

किसानों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर

RNS INDIA NEWS 09/07/2021
rns featured image new


आरएनएस ब्यूरो

सोलन। कृषि विज्ञान केंद्र, सोलन द्वारा आर्य प्रोजेक्ट के अंतर्गत मशरूम उत्पादन विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। केन्द्र के प्रभारी डॉ. जितेन्द्र चौहान ने बताया कि आर्या प्रोजेक्ट भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के लुधियाना स्थित क्षेत्रीय परियोजना निदेशालय द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र को दिया गया है, जिसका मकसद जिले में मशरूम उद्यमी तैयार करना है।
इस प्रशिक्षण की संयोजक डॉ. आरती शुक्ला ने बताया कि शिविर के दौरान युवा प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन से सम्बन्धित सभी विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई जिसमें सोलन जिला के चार विकास खण्डों के 22 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस शिविर में प्रतिभागियों को नौणी विश्वविद्यालय एवं खुम्ब निदेशालय के वैज्ञानिकों द्वारा बटन, ढिंगरी, मिल्की, शीटाके तथा आरीकुलेरिया मशरूम उगाने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।  साथ-साथ खुम्ब भवन में बैग के रखरखाव, बीमारियों एवं कीट का प्रबंधन तथा मशरूम के मूल्य संवर्धन के विषय में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को ढिंगरी उगाने की विधि जैसे कि पोषाहार तैयार करना व बीज मिलाना इत्यादि प्रैक्टिकल के माध्यम से दिखाया गया।

इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को खुम्ब निदेशालय चम्बाघाट, विश्वविद्यालय की स्पॉन (बीज) उत्पादन प्रयोगशाला एवं प्रगतिशील मशरूम उत्पादक, कोयल गांव निवासी श्री अमित ठाकुर के मशरूम फार्म पर भी ले जाया गया जहां इन्होनें विशेषज्ञों से मशरूम उत्पादन पर चर्चा की तथा अपने सभी संशयों का निवारण किया। कार्यक्रम के अंत में उद्यान विभाग के अधिकारी एवं नाबार्ड बैंक के मैनेजर ने प्रशिक्षुओं को खुम्ब उत्पादन पर मिलने वाले अनुदान एवं बैंक से दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। सभी को सर्टिफिकेट के साथ-साथ ढिंगरी का बीज एवं बैग प्रदान किए गए ताकि वे घर जाकर लघु स्तर पर मशरूम उत्पादन का कार्य आरम्भ कर सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी
Next: गंदे सीवरेज युक्त पेयजल आने के विरोध में हिमुडा परवाणू के एसडीओ से मिला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.