Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाने में चार पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

फर्जी पार्टनरशिप डीड बनाने में चार पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/07/2022
rns featured image new

रुड़की। कुछ लोगों ने रुड़की के कारोबारी की फर्म में अपनी पार्टनरशिप के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लक्सर में खनन भंडारण का पट्टा मंजूर करा लिया। उन्होंने कारोबारी के फर्जी हस्ताक्षर से बैंक में एकाउंट खुलवाकर लेन-देन भी किया। जानकारी मिलने पर कारोबारी ने कोर्ट में माध्यम से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रुड़की सिविल लाइन निवासी आरके त्यागी पुत्र गफूर त्यागी की आरके त्यागी एंड संस के नाम से फर्म है। 2015 में उन्होंने लक्सर के भोगपुर में स्टोन क्रशर लगाने का काम शुरू किया था। लेकिन बैंक से लोन न मिलने पर उनका काम बीच में रुक गया। उनकी मानें तो इस दौरान बाहरी लोगों ने उनकी फर्म के फर्जी दस्तावेज बनाए, जिनमें उनकी खुद की 99 फीसदी व त्यागी की महज एक प्रतिशत की पार्टनरशिप दिखाई गई। इसके बाद उन्होंने भोगपुर में उनके स्टोन क्रशर की जमीन पर फर्जी दस्तावेज से खनन सामग्री भंडारण का पट्टा ले लिया। साथ ही कनखल (हरिद्वार) स्थित बैंक में उनके फर्जी हस्ताक्षर से खाता खोलकर लेनदेन भी किया। इसकी जानकारी काफी दिनों के बाद आरके त्यागी को मिली, तो उन्होंने सबसे पहले बैंक अधिकारियों को शिकायत की। शिकायत पर बैंक ने फर्म का खाता फ्रिज कर दिया। पीड़ित ने इसके बाद पुलिस को तहरीर दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। कोर्ट ने लक्सर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि हिसार (हरियाणा) के बरनाला थाने के कुम्भाखेड़ा गांव निवासी दिलबाग सिंह पुत्र स्वरूप सिंह और कुलवीर सिंह पुत्र नफे सिंह, इसी थाने में बातम गांव निवासी प्रताप सिंह पुत्र राधेश्याम और दुर्ग (छत्तीसगढ़) के पदनामपुर के आनंद बग्गा पुत्र कस्तूरचंद बग्गा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस दूर संचार विभाग की मुख्य आरक्षी पद की लिखित परीक्षा 31 जुलाई को
Next: पंचायत सचिव, पूर्व प्रधान और प्रधान पति पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.