Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खाते से 17.14 लाख निकालने का प्रयास
  • ऊधम सिंह नगर

फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खाते से 17.14 लाख निकालने का प्रयास

RNS INDIA NEWS 27/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खाते से 17.14 लाख रुपये निकालने का प्रयास करने वाले आरोपी उर्दू अनुवादक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। बीडीओ सीआर आर्या ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 दिसंबर को उनके कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक वसीम कुरैशी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर इंडियन बैंक सितारगंज में विधायक निधि योजना के खाते के लिए चेकबुक का आवेदन किया। फिर 3 दिसंबर को उनके फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक ऑफ बड़ौदा सितारगंज में संचालित विधायक निधि के खाते से 4.5 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया। 11 दिसंबर को दोबारा उसने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर इंडियन ओवरसीज बैंक सिसौना में 5.75 लाख, 3.85 लाख और 3.04 लाख रुपये के तीन चेक जमा किए। वहीं बैंक प्रबंधक को शक होने पर जब उन्होंने उनसे इसकी पुष्टि कराने के लिए संपर्क किया तो वह चेक और डेबिट अथॉरिटी लेकर वापस चला गया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर शुक्रवार शाम आरोपी उर्दू अनुवादक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवहन विभाग की टीम ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
Next: महिलाओं को झांसे में लेकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.