Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/02/2023
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2022 में एक ग्रामीण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी के अपहरण की तहरीर दी। तहरीर में ग्रामीण ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को नाबालिग बताया। यही नहीं बेटी को नाबालिग दिखाने के लिए ग्रामीण ने बेटी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसको 16 वर्षीय नाबालिग दिखाया। जांच के दौरान ग्रामीण की ओर से पेश किये गये दस्तावेज फर्जी पाये जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने 2022 में अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई। रिपोर्ट में ग्रामीण ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को नाबालिग दर्शाया। जिसके सबंध में ग्रामीण ने दस्तावेज भी पेश किये थे। तब पुलिस ने कार्रवाई नाबालिग अपहरण के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। लेकिन मामले की जांच कर रही महिला एसआई नीमा रावत ने जांच के दौरान पाया कि ग्रामीण की बेटी का जब अपहरण हुआ था तब वह नाबालिग नहीं थी। बल्कि 19 वर्ष की थी। जिस पर एसआई नीमा रावत ने ग्रामीण के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी ग्रामीण को गिरफ्तार कर दिया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: शराब पीकर बस चला रहा ड्राइवर आया पुलिस की पकड़ में, बस सीज
Next: भाजपाइयों ने कीर्तिनगर से मलेथा तक निकाली बाइक रैली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.