Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फरार हत्यारोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया स्टेटस अपलोड, तलाश में जुटी पुलिस
  • हरिद्वार

फरार हत्यारोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया स्टेटस अपलोड, तलाश में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका कृष्णा की हत्या के फरार आरोपी दीपक ने रानीपुर पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कृष्णा नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस अपलोड पर आत्महत्या करने के संकेत दिए। इधर, रानीपुर पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गैस प्लांट चौकी के ठीक पीछे नाले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि मूल रूप से सहारनपुर की रहने वाली महिला एक साल से अपने तीन बच्चों एवं गांव के ही रहने वाले प्रेमी दीपक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पति से वह तीन साल पूर्व अलग हो गई थी। एक माह पूर्व उसकी प्रेमी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, तब उसने उसे घर से निकाल दिया था। तब से दीपक उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। घटना वाले दिन भी दीपक की उससे कहासुनी हुई थी। मृतका की बेटी की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन तब से दीपक पुलिस टीम के हाथ नहीं आ सका है। मुजफ्फरनगर से लेकर पंजाब, हरियाणा तक पुलिस दबिश दे चुकी है, लेकिन दीपक हाथ नहीं आ रहा है। उधर, दीपक ने कृष्णा के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर अपने साथ उसकी फोटो स्टेटस पर अपलोड करते हुए लिखा है कि मैं इसके पास जा रहा हूं दोस्तों, यह स्टेटस जब पुलिस ने देखा तब वह भी सन्न रह गई। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी है, जिससे उसे जल्द पकड़ा जा सके। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम उसकी धरपकड़ में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पालिकाध्यक्ष ने हाईमास्ट लाइट का किया लोकार्पण
Next: चाचा-भतीजे को लेकर रिजॉर्ट पहुंची एसआईटी, दोहराया घटनाक्रम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.