Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फेसबुक पर बात कर रुपये मांगने वाला दोस्त साइबर ठग निकला
  • देहरादून

फेसबुक पर बात कर रुपये मांगने वाला दोस्त साइबर ठग निकला

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
hacker

देहरादून(आरएनएस)।  फेसबुक पर दोस्त के नाम से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना दून के युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने उससे एक लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये देने के बाद जब पीड़ित ने दोस्त को फोन किया, तब साइबर ठगी का पता चल पाया। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि पंकज कुमार निवासी डांडा लंखोंड ने तहरीर दी कि 06 मार्च को उनको फेसबुक पर उनके दोस्त नवीन सिंह राणा की फेंड रिक्वेस्ट आई थी। प्रोफाइल पर नवीन का फोटो लगा था, तो उन्हें उसे अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर दिया। इसके बाद उसी आईडी से मैसेज प्राप्त हुआ कि वो परेशानी में है। उसने कहा कि उसे रुपयों की सख्त जरूरत है, उसके खाते से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे हैं। लिहाजा, उसने कहा कि वो दूसरे खाते से पंकज के खाते में रुपये ट्रांसफर कर रहा है। उसने कहा कि पंकज उन रुपये को आगे एजेंट के खाते में ट्रांसफर कर दे। उसने पंकज को खाते में रुपये ट्रांसफर की रशीदें भी फेसबुक के माध्यम से भेजी। कुछ देर बाद पंकज को अज्ञात नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले ने खुद को एजेंट बताया और नवीन का हवाला दिया। इस पर पंकज ने एजेंट की ओर से बताए गए बैंक खातों में 01 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद पंकज ने नवीन को फोन किया, तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। नवीन ने बताया कि उसने तो रुपये मांगे ही नहीं है। किसी ने उसकी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबनी शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरुड़ में बारिश से गिरा मकान, नौ लोग घायल
Next: स्वतंत्रता सेनानी हीरा बल्लभ तिवारी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.