Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईएसआई कर्मचारियों ने सोसाइटी को बताया भविष्य के लिए खतरा
  • देहरादून

ईएसआई कर्मचारियों ने सोसाइटी को बताया भविष्य के लिए खतरा

RNS INDIA NEWS 13/08/2023
rns featured image new

देहरादून। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के कर्मचारियों ने विभाग को सोसाइटी के दायरे में लाने का विरोध तेज कर दिया है। कर्मचारी अधिकारी, कर्मचारी राज्य बीमा योजना संयुक्त संघ ने सोसाइटी गठन का विरोध किया। सरकार से सोसाइटी गठन के बाद कर्मचारियों की सेवा शर्तों, सुविधाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की।  संघ की अनुराग नर्सरी कांवली में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि सोसाइटी का गठन कर कर्मचारियों के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। ये साफ नहीं किया जा रहा है कि विभाग के तहत सोसाइटी बनाई जा रही है या सोसाइटी में ही विभाग का विलय किया जा रहा है। ये भी नहीं बताया जा रहा है कि विभाग और सोसाइटी साथ साथ काम करेंगे या विभाग समाप्त किया जा रहा है। स्थिति साफ न होने के कारण कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है।  सभी कर्मचारियों की नियुक्ति राज्य सरकार की सेवा शर्तों के अधीन हुई है। सोसाइटी गठन के बाद कर्मचारियों को वेतन भत्ते, पेंशन, जीपीएफ, पेंशन, गोल्डन कार्ड का लाभ कैसे दिया जाएगा। सोसाइटी बनने के बाद कर्मचारियों को रखे जाने पर क्या पुरानी सेवा शर्तें ही लागू होंगी या सोसाइटी अपनी सेवा, शर्तें लागू करेगी, ये भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। ढांचे के तहत स्वीकृत पदों को रखे जाने का भी स्पष्ट उल्लेख नहीं है। ढांचे के पद सोसाइटी में रहेंगे भी या नहीं, ये भी तय नहीं है। कहा कि जब मौजूदा स्टाफ ने ही काम करना है, तो सोसाइटी गठन का क्या लाभ है। बेहतर होता की डिस्पेंसरियों का आधुनिकीकरण किया जाता। बैठक में डा. नेहा प्रिया, जगतराम थपलियाल, भूपेंद्र सिंह, कृष्ण किशोर जोशी, विनीत चौहान, धीराज राय आहुजा, दीपक राणा, बकरत अली, बबीता जगूडी, मार्तण्ड राज, प्रवीन उनियाल, दिनेश वर्मा, केके जोशी, गजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
दूसरे राज्यों में फेल हुआ सोसाइटी मॉडल:  संघ ने दूसरे राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि अधिकतर स्थानों पर सोसाइटी मॉडल फेल साबित हुआ है। समय पर वेतन भुगतान तक नहीं होता है। सोसाइटी बना कर मृतक आश्रितों को अनुकंपा पर मिलने वाली नियुक्ति का लाभ नहीं मिलेगा। कर्मचारी संगठनों का प्रतिनिधित्व समाप्त हो जाएगा। सिर्फ संविदा, आउटसोर्स पर ही काम कराया जाएगा। नियमित नियुक्ति बंद हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: दिनदहाड़े गुलदार ने किया मजदूर पर हमला
Next: सावन मेले में महिलाओं ने किया कुमाऊंनी संस्कृति का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.