Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: दिनदहाड़े गुलदार ने किया मजदूर पर हमला
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: दिनदहाड़े गुलदार ने किया मजदूर पर हमला

RNS INDIA NEWS 13/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य में गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुलदार के आबादी क्षेत्र में इंसानों पर हमले की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। अल्मोड़ा नगर में विवेकानंद कार्नर के पास रविवार सुबह घात लगाए गुलदार ने मजदूर पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में 25 टांके लगाए गए हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। विवेकानंद कॉर्नर में रामकृष्ण कुटीर आश्रम में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान वहां कई मजदूर भवन निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर के नियाजगंज निवासी मजदूर सुरेंद्र सिंह (44 वर्ष) काम के लिए यहां पहुंचे। सुरेंद्र का सहयोगी कुछ सामान लेने के लिए कमरे में गया। सहयोगी जैसे ही अंदर गया तो उसे कुछ आवाज सुनाई दी। हलचल की तो अंदर गुलदार था। मजदूर गुलदार को देख शोर मचाते हुए बाहर निकल आया। शोर सुनकर गुलदार भी कमरे से बाहर आ गया और आंगन में खड़े सुरेंद्र पर हमला बोल दिया। गुलदार ने सुरेंद्र के सिर में दांत और पंजे से घाव कर दिए। वहाँ मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो गुलदार सुरेंद्र को छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल सुरेंद्र को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उसके सिर, गर्दन में गुलदार के हमले से गहरे घाव बने हैं। उसके सिर में 25 टांके आए हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी में प्रत्यक्षा, सिद्धांत, निमिष, भूमिका, गरिमा और दीक्षा का मॉडल रहा प्रथम
Next: ईएसआई कर्मचारियों ने सोसाइटी को बताया भविष्य के लिए खतरा

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.