Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इंग्लैंड का पढ़ाई वीजा बनाने के नाम पर 14 लाख की ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

इंग्लैंड का पढ़ाई वीजा बनाने के नाम पर 14 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  इंग्लैंड का पढ़ाई वीजा बनाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट में शिकायती पत्र दिया। वहीं कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गोविंदपुरा कचनाल बिलासपुर यूपी निवासी सुच्चा सिंह ने कोर्ट में दिए पत्र में कहा कि वह अपने बेटे को इंग्लैंड में पढ़ाई के लिए भेजना चाहता था। इसके लिए उसने गाबा चौक के पास बरार ओवरसीज कार्यालय से संपर्क किया। जहां संचालक खुशवंत सिंह निवासी बेरिया रोड शिवपुरी डोडपुरा उर्फ छोटू पुरा बाजपुर ने अपनी पत्नी किरनदीप कौर और ससुर मनमोहन सिंह से संपर्क किया। बताया कि पढ़ाई के लिए इग्लैंड भेजने का खर्च 15 लाख रुपये देना होगा। इसमें वीजा-पासपोर्ट के साथ ही सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसपर विश्वास कर उसने 22 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक कई बार नगद ऑनलाइन भुगतान किया। इसके अलावा आठ अगस्त को भी कई बार भुगतान किया गया। सितंबर माह तक 14 लाख दिए गए, लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी वीजा-पासपोर्ट नहीं बनाया गया। आरोप था कि इसके बारे में जब उसने आरोपी से फोन पर बात की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की शिकायती पत्र एसएसपी को भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में पत्र दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौराणिक तीर्थों के भ्रमण पर रवाना हुई पवित्र छड़ी
Next: महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे पीएम मोदी: किरन पंत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.