Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंजन के ऊपर चढ़कर इलेक्ट्रिक लाइन पकड़ने से झुलसा युवक
  • देहरादून

इंजन के ऊपर चढ़कर इलेक्ट्रिक लाइन पकड़ने से झुलसा युवक

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। हरिद्वार बाईपास मार्ग पर स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हावड़ा एक्सप्रेस से आया एक युवक अचानक इंजन के ऊपर चढ़ गया और इलेक्ट्रिक लाइन पकड़ ली। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में सुरक्षा कर्मियों ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। यहां से उसे देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6 बजे ट्रेन संख्या 13009 अप हावड़ा एक्सप्रेस योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 में पहुंची। ट्रेन से यात्री उतर चुके थे। इसी बीच इंजन के पास धमाके की आवाज हुई। अनहोनी की आशंका में आरपीएफ और जीआरपी के जवान उस ओर दौड़े, जहां एक युवक करंट से झुलसा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हावड़ा एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर चढ़े युवक ने ट्रेन को चलाने वाली ओवर हाईइलेक्ट्रिक लाइन को पकड़ लिया। इससे वह तेज करंट लगने से इंजन के ऊपर गिर गया।
सुरक्षा कर्मियों ने करंट लगने से करीब 40 प्रतिशत झुलसे युवक को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोरोनेशन दून रेफर कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह पंवार ने युवक की पहचान फुरकान (35) पुत्र दिलशाद निवासी मंडी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई। सूचना पाकर परिजन ऋषिकेश पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ फुरकान चार पांच दिन से लापता चल रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंए में गिरने से युवक की मौत
Next: संदिग्ध हालात में युवक की छत से गिरने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.