Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एकेश्वर बीडीसी में सदस्यों ने गिनवाईं समस्याएं
  • पौड़ी

एकेश्वर बीडीसी में सदस्यों ने गिनवाईं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 01/12/2023
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  बीडीसी एकेश्वर की बैठक में पेयजल, सड़क और शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दे छाए रहे। ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में सदस्यों ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के सुरक्षित निकाले जाने पर खुशी जाहिर की। बैठक में बीडीओ पीएस नेगी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ ही वोटर लिस्ट में नए नामों को जोड़ने और हटाएं जाने संबंधी चल रही प्रक्रिया भी जानकारी सदन में दी। बैठक में लोनिवि, पेयजल, एमआई, बाल विकास, मत्स्य, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि विभागों से जुड़ी समस्याओं को सदस्यों ने रखा। साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटीसैंण के जर्जर भवन को लेकर भी एसडीएम अबरार अहमद ने बीईओ एकेश्वर को दिशा-निर्देश दिए। सदस्यों ने सुरखेत से रणस्वा, गजेरा से ठंगसोली, नंदा देवी से पालदेव ढौंरी और रामपुर से नौखंडी तक सड़क स्वीकृति की भी मांग उठाई। बीडीसी में उरेडा, बिजली, उद्योग, स्वजल, आरइएस आदि विभागों द्वारा हिस्सा नहीं लिए जाने पर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस संबंध में प्रस्ताव डीएम को भेजने की बात कही गई।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण, ज्येष्ष्ठ उपप्रमुख दिशार्थ नेगी, बीडीसी सदस्य दीपा देवी, धर्म सिंह, सुखेदव, गौरव नेगी, अनिल, सतेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, तेजपाल सिंह, पूनम देवी, नितिन कुमार, दीपक पांथरी आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत प्रदीप सुंरियाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेप के आरोप के बाद केरल सरकार के वरिष्ठ वकील ने दिया इस्तीफा
Next: दुग्ध संघ में जांच को पहुंचे अधिकारी, खंगाले दस्तावेज

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.