Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • एक महीने में सबसे महंगा हुआ सोना
  • अर्थ जगत

एक महीने में सबसे महंगा हुआ सोना

RNS INDIA NEWS 06/04/2021
Gold

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून वायदा सोने का भाव 0.40 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं, मई चांदी का दाम 0.74 फीसदी बढ़ा है. रुपए के मुकाबले डॉलर में मजबूती और यूएस ट्रेजरी यील्ड्स में तेजी से सोने पर दबाव बना है. अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और हाल की ऊंचाई से ट्रेजरी यील्ड्स में गिरावट से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है.
सोने की कीमतों में हालिया कमजोरी के बावजूद कीमती धातु अगस्त के अपने हाई 56,200 से करीब 11,000 रुपए सस्ता है. वहीं, इस वर्ष की शुरुआत से सोने का भाव करीब 5,000 रुपए प्रति 10 ग्राम कम है. वैक्सीन रोलआउट और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में तेजी से वैश्विक रिकवरी की उम्मीद ने सोने पर दबाव डाला है. पिछले हफ्ते, सोने की कीमतें 44,100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गईं थी, जो अप्रैल 2020 के बाद इसका न्यूनतम स्तर है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून वायदा सोना 181 रुपए की उछाल के साथ 45,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. पिछले कारोबारी सत्र में 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी रही. डॉलर में कमजोरी और यूएस ट्रेजरी यील्ड्स में नरमी से सोने को सपोर्ट मिला. स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 1.733.31 डॉलर प्रति औंस रहा.
एमसीएक्स पर मंगलवार को मई वायदा चांदी का भाव 480 रुपए की मजबूती के साथ 65,042 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया. पिछले ट्रेडिंग सेशन में चांदी 0.9 फीसदी फिसलकर बंद हुआ था.
बता दें कि सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट रही. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 15 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 44949 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ.
चांदी की बात करें तो उसमें भी 216 रुपए की गिरावट आई है. गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में इसका भाव 64,222 रुपए प्रति किलोग्राम रही.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला स्वास्थ्य पर आधारित आशीष की डॉक्यूमेंट्री का 15 अप्रैल को अनावरण करेंगे कुलपति
Next: 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.