Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक जून को काला दिवस मनाएंगे ऐलोपैथिक चिकित्सक
  • देहरादून

एक जून को काला दिवस मनाएंगे ऐलोपैथिक चिकित्सक

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
rns featured image new

देहरादून। योगगुरु बाबा रामदेव के ऐलोपैथिक चिकित्सकों पर दिए गए बयान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर के निजी और सरकारी चिकित्सक बाबा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक जून को काला दिवस मनाएंगे। इस दौरान वह काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के छात्र भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। इधर, प्रांतीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संघ ने स्वास्थ्यकर्मियों से पतंजलि के सभी उत्पादों के बहिष्कार और अपने नाते-रिश्तेदारों को भी इस ओर प्रेरित करने की अपील की है। बाबा रामदेव के ऐलोपैथी और चिकित्सकों को लेकर दिए बयानों की वजह से निजी और सरकारी चिकित्सक नाराज चल रहे हैं। आइएमए की उत्तराखंड शाखा इस मामले में बाबा रामदेव को एक हजार करोड़ की मानहानि का नोटिस भेज चुकी है। वहीं, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की जा रही है। वहीं, अब रेजिडेंट डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन फेडरेशन आफ रेजीडेंट डाक्टर्स एसोसिएशन इंडिया (फोर्डा) ने एक जून को काला दिवस मनाने का एलान किया है। जिसके समर्थन में तमाम निजी व सरकारी चिकित्सक आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
प्रांतीय चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश महासचिव डॉ मनोज वर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव का ऐलोपैथी को लेकर दिया गया बयान निदंनीय है। सरकार भी बाबा के खिलाफ कोई कार्रवाई न कर चिकित्सकों का अपमान कर रही है। कोरोना महामारी से जूझ रहे चिकित्सकों का लगातार अपमान हो रहा है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के खिलाफ आपदा एक्ट की धाराओं में तत्काल मुकदमा किया जाना चाहिए। डॉ. वर्मा के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों से पतंजलि के सभी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की गई है। उनसे कहा गया है कि यदि कोई आयुर्वेदिक औषधि या उत्पाद लेना है तो किसी अन्य कंपनी का लें।
इधर, आइएमए के प्रदेश महासचिव डॉ. अजय खन्ना ने कहा कि राज्य के सभी निजी चिकित्सक मंगलवार को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के छात्र और रेजिडेंट डॉक्टर इस आंदोलन में शामिल हैं। डॉ. खन्ना के अनुसार सरकार की शह पर बाबा रामदेव लगातार चिकित्सकों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होना दुखद व आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि बाबा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका के अस्पताल में भर्ती
Next: ब्लैक फंगस के 3 मरीज स्वस्थ होने पर एम्स से डिस्चार्ज

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.